फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness feedback taken ... how many numbers will you give to your colony

...आप अपनी कॉलोनी को कितने नंबर देंगे

Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness feedback taken ... how many numbers will you give to your colony
शामली चरण सिंह कॉलोनी में अंकित कुमार से सर्वेक्षण टीम के सदस्य सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हु? - फोटो : SHAMLI
सफाई कार्यों का लिया फीड बैक ...आप अपनी कॉलोनी को कितने नंबर देंगे
विज्ञापन

शामली। बताइए, आपकी कॉलोनी में सफाई होती है या नहीं, नाली साफ करने वाला आता है, आप सफाई से संतुष्ट हैं, आप अपनी कॉलोनी की सफाई को 10 में से कितने नंबर देंगे। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत शहर की सफाई व्यवस्था की पड़ताल करने पहुंची टीम ने कुछ इसी तरह के सवाल शहर वासियों से पूछे।
नगरपालिका की ओर से शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए कराए गए कार्यों की जांच के लिए दिल्ली से आई सर्वेक्षण टीम ने मंगलवार को अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू किया। शहर की चरण सिंह कॉलोनी में टीम ने एक मकान पर पहुंचकर पूछा कि आपकी कालोनी में सफाई रोज होती है या नहीं। नालियों की सफाई करने वाला रोज आता है या कभी कभी ही दर्शन देता है। टीम ने एक मकान पर अंकित से पूछा कि आप सफाई व्यवस्था को 10 में से कितने नंबर देंगे तो उसने कहा कि वह पांच नंबर से ज्यादा नहीं देगा। इसी तरह टीम ने माजरा रोड आदि अलग-अलग जगहों पर लोगों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी लेकर ऑनलाइन डाटा फीड किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार की ओर से चार जनवरी से सर्वेक्षण कार्य शुरू कराया गया है। इसके लिए हर जनपद में अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन

200 घरों में होगी पड़ताल
चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में सर्वे कर रहे टीम के सदस्य ने बताया कि दो दिन तक शहर में घर-घर जाकर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली जाएगी। शहर के लगभग 200 घरों तक पहुंचकर सर्वे करने का लक्ष्य मिला है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण करने वाली टीम के आने की जानकारी मिली है, लेकिन टीम ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। वे अपने स्तर पर ही सर्वे कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय ढंग से हो रहा सर्वेक्षण
इस बार सफाई का सर्वेक्षण कार्य गोपनीय ढंग से किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी दूर रखा गया है। दिल्ली मुख्यालय से ही सर्वेक्षण टीम को जो लोकेशन दी जाती है, वहीं पर पहुंचकर लोगों से फीड बैक लिया जा रहा है। सर्वे टीम ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह की जानकारी देने से मना किया गया है। बताया गया है कि जनपद में दस लोगों की टीम सर्वे कार्य कर रही है। अब तक गढ़ीपुख्ता, एलम, कांधला आदि निकायों में सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है।

शहरवासियों से कुछ इस तरह किए सवाल
- सफाई कर्मचारी मोहल्ले में रोजाना आता है या नहीं
- नाली साफ करने वाला आता है या नहीं।
- सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देते है या एक साथ
- कूड़ा लेने वाला सूखा ओर गीला कूड़ा अलग-अलग देने को कहता है या नहीं।
- डिवाइर और शहर में सड़क किनारे हरे पेड़ पौधे लगे है।
- सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई होती है या नहीं।
- शहर ओडीएफ घोषित है या नहीं
- ओडीएफ का प्रमाण पत्र मिला है या नहीं
- आपके सिटी को सफाई में कोई स्टार मिला है या नहीं।
- शहर की सफाई व्यवस्था के लिए शून्य से 10 अंक में कितने अंक देंगे।

शामली चरण सिंह कॉलोनी में महिला विमलेश से सर्वेक्षण टीम के सदस्य सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते ह?

शामली चरण सिंह कॉलोनी में महिला विमलेश से सर्वेक्षण टीम के सदस्य सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते ह?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed