फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness competition will be held under cleanliness survey 2023

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

Sat, 29 Oct 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness competition will be held under cleanliness survey 2023
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत होगी स्वच्छता प्रतियोगिता
विज्ञापन

शामली, कैराना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगर पालिका के वार्ड में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मानकों को पूरा करने वाले तीन वार्ड को पुरस्कृत किये जाएंगे।

पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने नगरपालिका कैराना में अपने-अपने वार्ड को नंबर वन पर लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक कस्बे के सभी वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शासन द्वारा वार्ड प्रतियोगिता में वार्ड चयन के लिए अनेक मानक रखे गए हैं। इनमें वार्ड में सफाई, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय का रखरखाव, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण, प्रतिबंधित पॉलिथीन को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर कार्य, वार्ड में बाजारों और सड़कों पर दो समय पर सफाई व्यवस्था, शौचालय की सफाई व्यवस्था, वॉल पेंटिंग और पौधरोपण आदि के साथ वार्ड का सुंदरीकरण शामिल है। इन आधार पर नगरपालिका के तीन वार्ड को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed