{"_id":"5740b22a4f1c1b427cac7eb0","slug":"cleaning-is-not-a-storm-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने के विरोध में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 22 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मोहल्ला शास्त्रीनगर और रामसागर के लोगों ने सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर सफाई कराने की मांग की है।
नागरिकों का कहना है कि शास्त्रीनगर और रामसागर मोहल्ले के बीच से नाला गुजर रहा है। उक्त नाला गंदगी से अटा हुआ है, जिसकी वजह से आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में नगर पालिका परिषद में कई बार शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना था कि सफाई के दौरान नाले से निकलने वाली गंदगी को घरों के बाहर डाल दिया जाता है।
शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने सफाई व्यवस्था चरमाने को लेकर प्रदर्शन किया। जब नागरिक प्रदर्शन कर रहे थे, तो नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल भी वहां पहुंच गए। नागरिकों ने उनका घेराव कर लिया और शीघ्र ही नाला सफाई कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सफाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस पर चेयरमैन अरविंद संगल ने आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी। इस दौरान सुशीला, देव, कोमल, हरिओम, ममता, लक्ष्मी, सोनिया, राधा, मुन्नीदेवी, शांति देवी, चमन सिंह, कंवरपाल, राजपाल आदि मौजूद रहे।
बिजली कटौती के खिलाफ बिजलीघर पर हंगामा प्रदर्शन
चौसाना। भीषण गर्मी मे बिजली सप्लाई नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने श्यामली-श्यामली बिजलीघर का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अवर अभियंता ने डबल ग्रुप सप्लाई का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए। ऊन ब्लाक के चौसाना में बिजली सप्लाई मात्र दो घंटे के लिये मिल रही थी।
आरेाप है कि दो घंटे मे भी बिजली चार से पांच बार कट कर जाती थी। शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे तक भी बिजली सप्लाई नही मिलने के कारण ग्रामीणो के सब्र का बॉध टूट गया और चौसाना बिजली से लगने वालें जिजौला, खोडसमा, चौसना, पठानपूरा, लक्ष्मीपूरा के ग्रामीणों ने एक दूसरे को सूचना देकर श्यामली श्यामला बिजलीघर का घेराव करने के लिये एकत्र हुये और घेराव करते हुये बिजली विभाग के खिलाफ रात में ही जमकर नारेबाजी की। घंटों हंगामे के बाद जेई के डबल ग्रुप सप्लाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुये और धरने को समाप्त किया गया। बता दें दो महीने पूर्व ही चौसाना बिजलीघर को बाढी माजरा से हटाकर श्यामली-श्यामला से जोड़ा गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।