फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Classical music and ghazal performances enthralled the audience

Shamli News: शास्त्रीय संगीत और गजल की प्रस्तुति से समा बांधा

Mon, 09 Jun 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Classical music and ghazal performances enthralled the audience
कांधला में सुर साहित्य चेतना मंच के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देती गायिका भावना सैनी । संवाद
कांधला। सुर साहित्य चेतना मंच कांधला द्वारा 11वां वार्षिक उत्सव नगर स्थित रामलीला मंडप निकट श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में शास्त्रीय संगीत व गजलों की प्रस्तुति देकर संगीतकारों ने समा बांधा।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि को मोहल्ला रायजादगान स्थित श्रीराम लीला मंडप भवन के प्रांगण में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर विनोद मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव में भगवान श्री गणेश व सरस्तवी वंदना गायन के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। इसमें सूरज वर्मा का तबला वादन, भावना सैनी द्वारा भजन और गजल व आस्था अग्रवाल द्वारा राग मारुबिहाग की प्रस्तुति देकर समा बांधा। कृतिका राही, आरोही राही ने राग सोहनी सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वेश वर्मा, श्याम सिंघल व गाजियाबाद से पधारे संगीत द्विवेदी सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। बनारस से आए डॉक्टर नीतीश भारद्वाज ने तबला व शामली के अनुराज शर्मा ने गिटार पर प्रस्तति दी। मुख्य कलाकर रविंद्र स्वामी व डॉक्टर कृतिका पांडेय के दरवाजा खुला रखना गजल ने लोगों के दिल जीत लिए। इस तरह अनेक गजलों से समा बांधा। इस दौरान राजेंद्र राही, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, सचिन, श्याम सिंघल, सर्वेश वर्मा, डॉक्टर अमरीश तोमर, श्वेता सिंह, तरुण अग्रवाल, विक्रांत डंगोरिया रहे। संचालन गुलशन खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed