फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clashes between two sides in minor altercation, nine including three women injured

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं समेत नौ घायल

Sat, 04 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two sides in minor altercation, nine including three women injured
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौकुआं रोड मोमीनपुरा मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियारों के हमले में सभासद की पत्नी समेत तीन महिलाएं और छह लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौकुआं रोड मोमीनपुरा निवासी गुलफाम और सुहैल पक्ष की आपस में रिश्तेदारी है। किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच करीब एक माह से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि लाठी-डंडों, तलवार व चाकू आदि हथियारों के हमले में एक पक्ष से गुलफाम, हसीन, रूबी व ताहिरा घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से अहसान, सुहैल, शोयब, सभासद गुलजार उर्फ तितर की पत्नी आसमा घायल हुए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस से एक दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed