फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City roads turned into potholes due to rain

बारिश से शहर के मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
City roads turned into potholes due to rain
शामली। बारिश के बाद जिले की सड़कें चलने लायक नहीं रह गई है। कई जगह पूरी सड़क ही उखड़ गई है तो कुछ जगह रोड़ी बाहर आ गई है। कई सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से वाहन चालक गड्ढे की गहराई का अंदाजा भी नहीं लगा पाते। बारिश के दिनों में तो इन सड़कों से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। खासतौर पर गांव-कस्बों को जाने वाली सड़कों का तो और भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

पूरे जिले में कोई हाईवे भी ऐसा नहीं है, जिस पर वाहन फर्राटा भरते हों। गांवों की सड़कों का हाल तो यह है कि चाहे भीतर की रोड हो या मुख्य संपर्क मार्ग किसी में गड्ढे न हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अब जब बारिश का मौसम है तो इन जर्जर सड़कों का सफर और भी कष्टकारी हो जाता है। ग्रामीणों की मानें तो नाते रिश्तेदारों का आना-जाना बंद हो गया है। सफर करने की सोचकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुल मिलाकर जिले की सड़कों पर चलना जान को खतरे में डालने के बराबर है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर इतने बड़े बड़े गड्ढे हैं कि वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से जुड़े सिंभालका गांव में सबसे बुरा हाल है। ग्रामीण नरेंद्र, विनोद, सतीश आदि का कहना है कि बारिश के दिनों में तो जिला मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढों का पता ही नहीं चलता है। जिससे वाहन चलाना बहुत ही जोखिम भरा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही हाल दिल्ली रोड का भी है। इस पर भी निर्माण चल रहा है। अब बारिश के मौसम में सड़क पर चलना अपनी जान को खतरे में डालने जैसा है। शाम के बाद से ही रोड का आवागमन लगभग बंद हो जाता है। मजबूरी में ही लोग रात में इस मार्ग से गुजरते हैं। अधिक बरसात होने पर तो दिन के वक्त भी वाहन चालक इस मार्ग से गुजरने से डरते हैं। कई बार वाहन गड्ढों में ई-रिक्शा आदि वाहन पलट भी जाते हैं। जिससे उसमें सवार लोग घायल हो जाते हैं।
देहात क्षेत्र के तो सभी रास्तों का इन दिनों बुरा हाल है। मुंडेट-भदेव मार्ग, गोहरनी, जलालाबाद, थानाभवन, कांधला, कैराना समेत कई क्षेत्रों में मार्गों की बदहाली के चलते ग्रामीण परेशान हैं। इन गांवों के संपर्क मार्ग बरसात के दिनों में प्रतिवर्ष बदहाल हो जाते हैं। बारिश के वक्त उन पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं होता है। ग्रामीणों का कहना है कि सालों से न तो सड़क का चौड़ीकरण ही हुआ और न ही मरम्मत, जिस कारण हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं।

कोट...
मुख्यमंत्री ने 20 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। अभी बारिश की वजह से मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। सभी संबंधित विभागों को बारिश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। - जसजीत कौर, डीएम

शामली मेरठ मार्ग पर बुढाना के  फाटक के पास टूटी सडक

शामली मेरठ मार्ग पर बुढाना के फाटक के पास टूटी सडक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed