फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City decorated with wall painting, also put up hoardings

वॉल पेंटिंग से सजा रहा शहर, होर्डिंग्स भी लगाए

Sun, 12 Jan 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
City decorated with wall painting, also put up hoardings
शामली नगर पालिका द्वारा डिवाइर पर बनाई गई पैटिंग - फोटो : SHAMLI
शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसी माह होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन की रैंक पाने के लिए नगरपालिका ने कवायद शुरू की है। शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वॉल पेंटिंग और होर्डिंग्स आदि लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी माह में किसी भी दिन सर्वेक्षण के लिए दिल्ली की टीम आकर शहर की सफाई का जायजा लेगी। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था का आंकलन कर रैंक जारी की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निकायों को साफ-सुथरा बनाने के लिए अलग से भारी भरकम बजट जारी किया जाता है। नगर निकायों द्वारा पूरे साल स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों का आंकलन कर रैंक जारी की जाती है। पिछले साल हुई स्वच्छता रैकिंग में नगरपालिका शामली को देश में 211वां और राज्य में 25वां स्थान प्राप्त मिला था। इस साल फिर से नगर निकायों में सालभर तक किए गए सफाई कार्यों के दावों को परखने के लिए चार जनवरी से 31 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। इस माह में किसी भी दिन दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शहर में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर साफ-सफाई का जायजा लेगी। इसके लिए पालिका ने सफाई व्यवस्था पर पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए वॉल पेंटिंग कराने, होर्डिंग्स लगाने, सूखा गीला कूड़ा अलग-अलग करने आदि जानकारी देने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

पालिका को अच्छी रैंक पाने का अंतिम मौका
नगरपालिका शामली अब तक हुए क्वार्टर सर्वेक्षण में फिसड्डी रही है। सरकार द्वारा देश के करीब 4175 शहरों में कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की लीज रैकिंग क्वार्टर -2 में नगरपालिका शामली को 3173 वीं रैंक मिली थी। अब जनवरी माह में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद रैंकिंग की फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा। इस तरह से नगरपालिका के लिए यह अंतिम मौका है। इसलिए पालिका अधिकारी और कर्मचारी सफाई व्यवस्था बेहतर करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका द्वारा कराए ये कराए जा रहे कार्य
शहर में सुबह और शाम को की जाने वाले सफाई कार्य की मानेटरिंग।
शहर के कूड़े को डंपिंग ग्राउंड तक ढककर ले जाना।
व्हाट्सएप नंबर जारी कर लोगों से सफाई संबंधी शिकायत व फोटो अपलोड की सुविधा।
शहर की सफाई व्यवस्था की ऑनलाइन फीडबैक की जानकारी देना।
सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग करने की जानकारी देना।
वॉल पेंटिंग और होर्डिंग लगाकर लोगों से शहर को सुंदर बनाने में सहयोग की अपील।
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन की रैंक पाने के लिए पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही होर्डिंग और वॉल पेंटिंग आदि कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।

शामली नगर पालिका द्वारा डिवाइर पर बनाई गई पैटिंग

शामली नगर पालिका द्वारा डिवाइर पर बनाई गई पैटिंग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed