केक काटकर मनाया क्रिसमस
शामली। क्रिसमस का पर्व सेंट फ्रांसिस चर्च में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना की गई और एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देेेते हुए उपहार भेंट किए।
प्रभु यीशु का जन्म दिन रविवार को क्रिसमस डे के रूप में मनाया गया। सेंट फ्रांसिस चर्च में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाईं। इस दौरान विशेष प्रार्थना हुई और केक काटकर क्रिसमस के पर्व की खुशियां मनाई गईं। ईसाई समाज के लोगों ने यीशु से विश्व में आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहने लोगों ने बच्चों को उपहार, टॉफी, चाकलेट का वितरण किया गया। बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाकर उस पर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई थीं।

शामली क्रिसमस पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रार्थना कराते फादर।- फोटो : SHAMLI

शामली क्रिसमस पर सजा सेंट फ्रांसिस स्कूल का चर्च।- फोटो : SHAMLI