फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chinese Manjha is dangerous, do not use

पतंग उड़ाते समय बरते सावधानी, चाइनीज मांझे का न करें इस्तेमाल

Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chinese Manjha is dangerous, do not use
शामली। मकर संक्रांति तिल गुड़ की मिठास के साथ पतंगबाजी के उत्साह से भरा पर्व है। इस पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा है, लेकिन पतंग उड़ाते समय सावधानी न बरती जाए तो यह घातक हो सकती है। पतंगबाज धारदार चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। क्षण भर में ही शरीर के अंगों को काट देता है। इसलिए शासन-प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद देहात क्षेत्र में और शहर में चोरी छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा के चलते दुकानों पर रंग-बिरंगी पतंगें सजने शुरू हो गई हैं। पतंग उड़ाने का शौक रखने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह जिस डोर का इस्तेमाल कर रहे है, उसका चयन करने में सावधानी बरतें। अगर गलत मांझे का इस्तेमाल किया गया तो यह किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक चाइनीज मांझा होता है। अगर इस धागे पर कांच का पाउडर लगा होता है, जिससे यह और भी खतरनाक हो जाता है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी चोरी छिपे चाइनीज मांझे की ब्रिकी हो रही है। चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री करता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चाइनीज मांझे के नुकसान
चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने से कई तरह से नुकसान होता है। इस मांझे का इस्तेमाल करते समय इसके धागे के स्पर्श में अगर कोई पंछी या अन्य कोई वस्तु आ जाए तो यह उसे काटकर घायल कर देता है। कभी-कभी तो यह जानलेवा भी साबित हो जाता है। चाइनीज का इस्तेमाल करते समय जरा सा टकराव होने पेर यह उंगली, हथेली समेत किसी भी हिस्से को काटकर घायल कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड की ये है वजह
पतंगबाजी का मजा लेने वाले बच्चे व बड़े आपस में पतंग को लड़ाकर उसका मजा लेेते हैं। पतंग लड़ाने के लिए लोग डोर को कटने से बचाने के लिए मजबूत धागे के लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। यह मांझा सादे धागे के मुकाबले सस्ता और मजबूत होता है। इस कारण इसकी मांग ज्यादा रहती है। डिमांड के कारण दुकानदार प्रतिबंध के बावजूद भी चोरी छिपे बेचते हैं।

चाइनीज मांझे की पहचान
चाइनीज मांझे का धागा रेशम का होता है।
इस धागे पर कांच का पाउडर लगाकर इसे चमकदार बनाया जाता है।
इसका धागा टूटता नहीं, बल्कि खिंचता है।
पतंग उड़ाते समय बरतें ये सावधानियां
बाजार से चाइना की डोर के बजाए सामान्य धागे का मांझा खरीदें। यह बिल्कुल खतरनाक नहीं होता और न ही इतना पक्का होता कि किसी से उलझने पर उसे घायल कर दे।
अभिभावक अपने बच्चों को चाइनीज की डोर से दूर रखें और इससे होने वाले खतरे से अवगत कराएं।
बच्चों को अपनी मौजूदगी में पतंग उड़वाएं और ध्यान रखे कि वे किस मांझे का प्रयोग कर रहे हैं।
पतंग के कहीं उलझने या टकराने पर उसे खींचने की कोशिश न करें, इससे संबंधित वस्तु को नुकसान होने के साथ ही खुद के हाथ में भी चोट लग सकती है।
सुरक्षित स्थान पर खड़े रहकर पतंग उड़ाएं।
पतंग उड़ाते समय यह ध्यान रखे कि मांझा किसी अन्य को स्पर्श न करें।
--
कोट
चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि चाइनीज बिक्री न होने पाए। अगर कोई दुकानदार चाइनीज मांझा बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार श्रीवास्वत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed