फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children up to the age of five will be vaccinated against measles

Shamli News: पांच वर्ष तक के बच्चों को लगेगा खसरे से बचाव का टीका

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children up to the age of five will be vaccinated against measles
पांच वर्ष तक के बच्चों को लगेगा खसरे से बचाव का टीका
विज्ञापन

शामली। सघन टीकाकरण के जरिये कोविड पर काबू पाने के बाद अब शासन ने खसरा पर काबू पाने के लिए रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत दो के बजाय पांच वर्ष तक के बच्चों को खसरा का टीका लगाया जाएगा। हर बच्चे को टीके की दो खुराक दी जाएंगी।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से खसरा मुक्त अभियान शुरू किए जाने की तैयारी के निर्देश मिले हैं। इस विशेष अभियान के लिए दिसंबर में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे और जनवरी, फरवरी एवं मार्च में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सर्वे कर विशेष टीकाकरण के लिए सूची तैयार की जाएगी। सर्वे के लिए आशा, आशा संगिनी और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को खसरा जैसी बीमारियों से बचाना है और शत प्रतिशत टीकाकरण करवाना है।
विज्ञापन

पहले केवल दो वर्ष के बच्चों को खसरा का टीका लगाया जाता था। खसरा से बचाव के लिए अब पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कर पांच वर्ष तक के बच्चों में टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। उसके बाद माइक्रो प्लान तैयार कर जनवरी, फरवरी और मार्च में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। सीएमओ ने बताया खसरा से बचाव के लिए मीजल्स-रूबेला (एमआर) विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष की तर्ज पर चलेगा। बच्चों को खसरा होने का खतरा ज्यादा रहता है, हालांकि यह बीमारी बड़ों को भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अभियान के संबंध में बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया 19 से 24 दिसंबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एएनएम और ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक सर्वे का सत्यापन करेंगे। पूरा डेटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए राज्य स्तर पर प्रतिरक्षण अधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

जनवरी के पहले सप्ताह में ब्लॉक व जनपद स्तर पर टास्क फोर्स एवं अंतरविभागीय बैठक होगी और नौ से 20 जनवरी, 2023 तक विशेष टीकाकरण अभियान का प्रथम चक्र चलेगा। द्वितीय चक्र 13 से 24 फरवरी, 2023 और तृतीय चक्र 13 से 24 मार्च, 2023 तक संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed