{"_id":"6247491b1b301932e4640aa9","slug":"children-s-new-academic-session-started-with-tilak-and-havan-worship-shamli-news-mrt5827886108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को तिलक और हवन पूजन के साथ हुआ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को तिलक और हवन पूजन के साथ हुआ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
शामली कन्या जूनियर हाई स्कूल में छात्रों को तिलक करती शिक्षिका।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 का शुभारंभ बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और हवन पूजन आदि कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस दौरान नए बच्चों के नामांकन किए गए। विद्यालयों में उत्सव और बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा।
शुक्रवार को विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ प्रवेश उत्सव के साथ किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत ऑफलाइन कक्षाओं के साथ हुई। इस दौरान विद्यालयों में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों में भी उत्साह बना रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन में प्रवेश उत्सव और नामांकन मेले के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया सबसे पहले विद्यालय में हवन, पूजन किया गया। इसके बाद प्रवेश उत्सव एवं नामांकन मेले का मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर मणि अरोड़ा ने फीता काटकर शुभारंभ किया । छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्रों ने योगा का प्रदर्शन किया। कक्षा छह से आठ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेविका वीना अग्रवाल, इंचार्ज अध्यापक रूबी रानी व शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपमा शर्मा ने किया। पहले दिन विद्यालय में 15 नामांकन हुए। इन्हें मिलाकर विद्यालय में 186 बच्चे नामांकित हो गए।
आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर एक लांक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया गया। इस दौरान 12 बच्चों का नामांकन किया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार शामली में नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत बच्चों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर की गई। बच्चों को पाठ्य पुस्तकों की अंतरिम व्यवस्था की गई। प्रधानाध्यापिका रेणुका शर्मा ने बताया कि पहले दिन नौ बच्चों के नामांकन किए गए। इस अवसर पर संजू देवी, प्रशांत आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में बच्चों को तिलक लगाकर व पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियत गौसगढ़ में बच्चों का फूलों से स्वागत किया गया और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पहले दिन दो बच्चों का नामांकन हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता देवी, प्रधानाध्यापक विवेक मित्तल, विपिन कुमार, ब्लाक के मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, दुष्यंत, महिमा चौधरी, पूनम, दर्शन देवी, सुमन, ममतेश, ओमवती, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के साथ नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है।
सभी बच्चों केे नामांकित कराएं अभिभावक
शामली। गांव ऐरटी में बीएसए राहुल मिश्रा ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की बैठक ली। बीएसए ने ग्रामीणों से सभी बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने की अपील की गई। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि जिनके खाते में डीबीटी से धनराशि प्राप्त हो गई, उन बच्चों को यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा तत्काल खरीद ले। इस अवसर पर जिला समन्वयक अमित कुमार व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।