फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children did yoga in the camp to stay healthy

Shamli News: स्वस्थ रहने को बच्चों ने कैंप में किया योग

Wed, 07 Jun 2023 05:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Children did yoga in the camp to stay healthy
-सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में चल रहा है समर कैंप
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप में भूगोल से संबंधित गतिविधियां हुई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें पोस्टर, मानचित्र व ग्लोब के माध्यम से जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य नितिन अरविंद टंडन ने बताया बुधवार को स्कूल में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों का व्यक्तित्व उभारने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान योगा, बास्केटबॉल, क्रिकेट, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट, नृत्य, संगीत और भूगोल से संबंधित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भूगोल गतिविधि में विद्यार्थियों ने पोस्टर, मानचित्र, ग्लोब के माध्यम से भारत के 28 राज्य, आठ केंद्र शासित प्रदेश और अधिकाधिक 22 भाषाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पूरी दुनिया का दूसरा लोकप्रिय देश है। इसे दुनिया भर में सातवां सबसे बड़ा देश भी माना जाता है। यहां अनेकता में एकता है। यहां अलग-अलग धर्म होने पर सभी धर्मों का उद्देश्य सत्य और अहिंसा का पालन करना है। इस अवसर पर शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed