{"_id":"650de0c2a79612828b0d4cc4","slug":"child-suffering-from-fever-died-shamli-news-c-26-1-sal1002-9308-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुखार से पीड़ित बालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुखार से पीड़ित बालक ने तोड़ा दम
Sat, 23 Sep 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कई दिन से बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालक को सुपुर्दे ए खाक कर दिया है। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
कस्बे के मोहल्ला डगडुंगरा निवासी शहजाद के पांच वर्षीय पुत्र शाद को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन शाद को कस्बे के एक निजी चिकित्सालय से दवाई दिलवा रहे थे। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने बालक को शामली के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। बालक की गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने बालक को हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बालक शाद ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।