फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Child drowning in pond

तालाब में डूबकर बच्चे की मौत

Tue, 11 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 11 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Child drowning in pond
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। तालाब में नहा रहे आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चा सुबह के समय घर से गया था, शाम तक परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। बाद में उसका शव तालाब में मिला। गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला पीरजादगान निवासी अब्दुल का आठ वर्षीय पुत्र बहाव रविवार शाम नवाब तालाब के बराबर में बने एक छोटे तालाब में नहाने गया था। देर शाम तक भी बालक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। देर शाम कुछ अन्य बच्चे भी तालाब में नहाने लगे। नहाते समय एक बच्चे का पैर बहाव के शव से टकरा गया।
विज्ञापन


जिस पर बच्चों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोग एकत्र हो गए और बालक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए।  बालक की मौत पर परिजनों  में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। उधर, बालक का पिता अब्दुल सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचा और विरोधियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगा दिया। कुछ देर बाद ही उसके परिजन भी थाने पहुंच गए और अब्दुल को समझाकर कोतवाली से घर ले आए।


वहीं, कैराना में रविवार रात मोहल्ला छड़ियान गुली पर भैंस बांधने के विवाद में अय्यूब और महबूब पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के शाहिद, साजिद, तालिम व अय्यूब तथा दूसरे पक्ष के महबूब, मंसूर, ताहिर व शोएब का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed