{"_id":"62d99e0f0b3dfc658a6d7508","slug":"child-dies-due-to-running-current-in-water-cooler-shamli-news-mrt5978492154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर कूलर में करंट दौड़ने से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर कूलर में करंट दौड़ने से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोमाज खाने के बाद हनुमान धाम मंदिर में पानी पीने गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। हनुमान धाम पर बुधवार देर शाम पानी पीने पहुंचे बारह वर्षीय बालक की वाटर कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
चौसाना पुलिस चौकी के समीप हनुमान धाम मंदिर में वाटर कूलर स्थापित है। यहां पर शाम के समय दर्जनों फास्ट फूड की रेहड़ी खड़ी होती है। बारह वर्षीय बालक सक्षम पुत्र अजय बुधवार शाम को मोमोज खाने पहुंचा था। इसके बाद पानी पीने के लिए वाटर कूलर पर गया तो उसमें दौड़ रहे करंट से मरणासन्न हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाया और स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। आनन-फानन में परिजन बालक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। तब तक सक्षम की मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार किया गया।
कई दिन से वाटर कूलर में दौड़ रहा था करंट
हनुमान धाम पर वाटर कूलर मंदिर समिति ने स्थापित कराया है। आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर वाटर कूलर में करंट दौड़ रहा था। जिसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों के साथ मंदिर का रखरखाव करने वाले पुजारी को भी दी थी। इसके बावजूद समय रहते किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके परिणामस्वरूप सक्षम की जान चली गई। सक्षम के पिता किरयाना की दुकान चलाते हैं। वहीं, पुजारी कंवरपाल का कहना है कि उन्हें वाटर कूलर में करंट उतरने की जानकारी नहीं थी।