फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister will visit Shuktirth 14

14 को शुकतीर्थ आएंगे मुख्यमंत्री

Mon, 08 Jul 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will visit Shuktirth  14
मुजफ्फरनगर। पर्यटन और विकास की योजनाओं की सौगात लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जुलाई को महाभारत कालीन शुकतीर्थ आएंगे। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले समारोह के निमंत्रण को मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। इसकी पुष्टि होते ही प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान रामराज रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौराणिक एवं ऐतिहासिक शुकतीर्थ को विकसित करने की घोषणा की थी। सरकार की मंशा को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से सीएम 14 जुलाई को तैयारी के साथ शुकतीर्थ आ रहे हैं। इस दिन शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव की 15वीं पुण्यतिथि है। शिक्षा ऋषि के परमशिष्य एवं भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद के निमंत्रण को सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। सीएम के सचिव एवं पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी के पत्र से सीएम के दौरे की पुष्टि हो गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी मेरठ को निर्धारित तिथि में पर्यटन विभाग से संबंधित और संचालित योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण को निर्देशित किया गया है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई भेंट में स्वामी ओमानंद ने उन्हें शुकतीर्थ के विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की पत्रावलियां सौंपी थी। साथ ही वीतराग संत स्वामी कल्याणदेव को लिखे उनके गुरु महंत अवैधनाथ के पत्रों का अवलोकन कराया था। स्वामी ओमानंद की पहल के बाद योगी सरकार ने गत वर्ष शुक्रताल का नाम बदलकर शुकतीर्थ कर दिया था। शुकतीर्थ दर्शन का संकल्प पूरा करने को सीएम योगी आदित्यनाथ 14 जुलाई को तीर्थनगरी में रहेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ विकास बोर्ड की हो सकती है घोषणा
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री शुकतीर्थ विकास बोर्ड के गठन की घोषण कर सकते हैं। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी को लखनऊ में योजना का प्रारूप सौंपा था। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत उत्तराखंड से शुकतीर्थ तक गंगा की निर्मल धारा लाने, गंगा पर नए ऊंचे पुल का निर्माण करने, गंगा घाट को विस्तृत रूप देने, शुकतीर्थ से लक्सर तक के मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण करने आदि की घोषणा हो सकती है। धार्मिक नगरी में जलनिकासी, खंडहर पड़े पर्यटन केंद्र को पुन: विकसित करने, भागवत भक्तों के तीर्थ ठहरने को सरकारी गेस्ट हाउस बनाने की योजनाओं पर भी एमडीए और पर्यटन विभाग का मंथन है। दिल्ली-दून एनएच-58 से शुकतीर्थ तक के मुख्यमार्ग के चौड़ीकरण तथा भोपा गंगनहर पर नया पुल बनाने की घोषणा भी सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के विस्तारीकरण की मांग क्या होगी पूरी?
मुजफ्फरनगर। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण की मांग वर्षों से लंबित है। क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की स्थिति को देखते हुए मिल की पेराई क्षमता काफी कम है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव के प्रयास से वर्ष 1984 में मोरना मिल स्थापित हुई थी। फिलहाल मिल की 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन की पेराई क्षमता है। 18 जून को शुकदेव आश्रम आए जिले के नोडल अधिकारी एवं सचिव भुवनेश कुमार के सामने किसानों ने मोरना मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग रखी थी। इस मामले में स्वामी ओमानंद का पत्र सचिव भुवनेश ने सीएम योगी को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed