फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chhatrapati Shivaji was a great patriot

महान देशभक्त थे छत्रपति शिवाजी

Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji was a great patriot
महान देशभक्त थे छत्रपति शिवाजी
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, जूनियर हाईस्कूल शामली में बुधवार को वंदना सत्र में हिंदू साम्राज्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सैनी व मुख्य वक्ता शिवकुमार धीमान ने छत्रपति शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि शिवाजी बचपन से ही बड़े अनुशासित, कर्मवीर, महान देशभक्त थे। माता जीजाबाई बचपन से ही शिवाजी को रामायण, महाभारत की कहानियां सुनाकर देशभक्ति का जज्बा उनमें कूट-कूट भरती थी। मुख्य वक्ता आचार्य शिवकुमार धीमान ने बताया कि शिवाजी के छापामार पद्धति से अनेक किलों को जीता और हिंदू पद पादशाही की स्थापना करने के बाद छत्रपति की पदवी धारण की। आज हमें उनके जीवन से राष्ट्र के प्रति प्रेम, देशभक्ति और अनुशासित रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। हिंदू साम्राज्य दिवस के पावन पर्व पर अपने धर्म के प्रति निष्ठा रखने और देशभक्ति का जज्बा रहने की शपथ ली गई। इस अवसर पर आचार्य रविंद्र कुमार, सुनील सैनी, प्रवेश शर्मा, रवि गौड़, मांगेराम शर्मा, रमा शर्मा, सविता गुप्ता, इन्ना गर्ग, नीरज कुमारी और नुपूर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed