फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chemical laden water from the industrial area was being poured into the Krishna River.

Shamli News: इंडस्ट्रीयल एरिया का केमिकल युक्त पानी डाला जा रहा था कृष्णा नदी में

Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chemical laden water from the industrial area was being poured into the Krishna River.
शामली। भले ही सरकार और प्रशासनिक अधिकारी कृष्णा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हो मगर कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया की कुछ फैक्टरियां ही नदी को प्रदूषित कर रही है। शुक्रवार को जिला परियोजना अधिकारी, ग्राम पंचायत समिति, नगर पालिका के अधिकारियों के किए गए निरीक्षण में यह बातें सामने आई है। कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया से निकलने वाले कैमिकल्स को बिना किसी उपचार के अंडर ग्राउंड पाइप के द्वारा नाले में डाला जा रहा है। नाले का पानी आगे जाकर कांधला क्षेत्र के सल्फा गांव में कृष्णा नदी में गिर रहा है, जिसके कारण नदी प्रदूषित हो रही है। हालांकि, ग्राम पंचायत समिति और नगर पालिका के अधिकारियों को भी प्रदूषित जल के प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। जल्द ही इस संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सोनू कुमार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व टीम द्वारा खेड़ी करमू में कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया से निकलने वाले वेस्टेज के नाले का जायजा लिया गया। यह नाला, कांधला के सल्फा गांव से निकलने वाली कृष्णा नदी में जाकर गिरता है। जांच में सामने आया है कि कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया से निकलने वाले कैमिकल्स को बिना किसी उपचार के अंडर ग्राउंड पाइप के द्वारा नाले में डाला जा रहा है। कई फैक्टिरयों का केमिकल इसके अंदर जा रहा है, जिसके कारण कृष्णा भी प्रदूषित हो सकती है। इसके अलावा निरीक्षण में सामने आया है कि ग्राम सभा खेड़ी व लिलौन द्वारा भी नाले में सीधे तरल अपशिष्ट डाला जा रहा है, जिसके लिए बीडीओ शामली द्वारा मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को कूड़ा रोकने हेतु जाली लगाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

नाले में केमिकल के प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा जल्द ही नाले पर सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके बाद तैयार पूरी रिपोर्ट डीएम रविंद्र सिंह को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषित होने से बचाया जाना बहुत ही जरूरी
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सोनू कुमार ने बताया कि कृष्णा नदी हिंडन की सहायक नदी है, जो हिंडन से होकर यमुना नदी में मिलती है और यात्रा करते हुए सीधे गंगा में चली जाती है, जिसमें कृष्णा नदी में प्रवाहित प्रदूषित जल का उपचार किया जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए ग्राम सभा स्तर व नगर स्तर पर प्लानिंग करनी होगी। कहा कि करमू खेड़ी गांव के निकट निरीक्षण के दौरान फैक्टिरयों का कैमिकल ड्रेन में जाता मिला, जो बाद में गंगा में मिलता है। रिपोर्ट जल्द डीएम को सौंपी जाएगी।


हाल ही में हुई जिला उद्योग बंधु और जिला गंगा समिति की बैठक में टीम को इंडस्ट्रीयल एरिया के नाले में डाले जा रहे केमिकल को लेकर निरीक्षण करने को कहा गया था। आज टीम ने निरीक्षण किया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। उद्यमियों और अन्य से अपील है कि वह कृष्णा नदी को प्रदूषित होने से बचाए।

- संतोष कुमार सिंह, प्रभारी डीएम शामली
केमिकल डालने वाली फैक्टिरयों का भी ब्योरा कराया जाएगा तैयार
टीम के पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी उपचार के अंडर ग्राउंड पाइप के द्वारा नाले में केमिकल डालने वाली फैक्टिरयों का ब्योरा भी तैयार कराया जा रहा है। ऐसी फैक्टिरयों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। ब्योरा डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed