फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chants of acclamation resounded during the enactment of the burning of Lanka.

Shamli News: लंका दहन के मंचन पर गूंजे जयकारे

Sun, 18 Oct 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chants of acclamation resounded during the enactment of the burning of Lanka.
कैराना में चल रही श्री रामलीला का दृश्य-आयोजक
शामली। जिले में चल रहे रामलीला महोत्सवों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों ने हनुमान जन्म, शबरी प्रसंग, राम-सुग्रीव मित्रता, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद और सीता हरण की लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
शहर के हनुमान टीला हनुमान धाम में हनुमान जन्म, शबरी प्रसंग, राम-सुग्रीव मित्रता और वानरों द्वारा माता सीता की खोज की लीला का मंचन हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, महासचिव राजकुमार मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबरी में अशोक वाटिका में सीता-हनुमान मिलन, रावण-मंदोदरी संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमान जी के लंका दहन का दृश्य देखकर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के पदाधिकारी और दर्शक मौजूद रहे। कैराना में गोशाला भवन में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में अंगद-रावण संवाद और युद्ध की चेतावनी देने की लीला का मंचन किया गया। अंगद ने रावण के दरबार में पैर जमाकर उसे चुनौती दी और श्रीराम की शरण में जाने का संदेश दिया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में शूर्पणखा प्रसंग, स्वर्ण मृग, सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान लोकेश गोयल, रामकुमार सिंघल, रोहित गुप्ता, नरेंद्र कुमार रहे।

कैराना में चल रही श्री रामलीला का दृश्य-आयोजक

कैराना में चल रही श्री रामलीला का दृश्य-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed