फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Changing nature in summer, increased number of patients suffering from anger, irritation and irritability.

Shamli News: गर्मी में बदल रहा स्वभाव, गुस्सा, झुंझलाहट और चिड़चिड़ापन के बढ़े मरीज

Tue, 04 Jun 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Changing nature in summer, increased number of patients suffering from anger, irritation and irritability.
शामली। गर्मी के मौसम में रात को नींद पूरी नहीं होने के कारण लोगों का स्वभाव बदल रहा है। जरा सी बात पर गुस्सा आना, झुंझलाहट और चिड़चिड़ापन के मरीज भी जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें भरपूर नींद लेने और गर्मी से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रचंड गर्मी का प्रकोप चल रहा है। गर्मी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी के कारण वैसे तो बुखार, नजला, खांसी और त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन गर्मी लोगों के स्वभाव पर भी असर डाल रही है। जिला अस्पताल में इस तरह के मरीज भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें बीमारी तो नहीं होती, लेकिन शरीर में हल्का दर्द रहना, गुस्सा ज्यादा आना, झुंझलाहट और चिड़चिड़ापन की शिकायत बन रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर में हल्का बुखार महसूस देता है और शरीर में हल्का दर्द रहता है। इस तरह के मरीज ओपीडी में रोजाना 20 से 30 मरीज आते हैं, जिन्हें चिड़चिड़ापन, ज्यादा गुस्सा और झुंझलाहट की शिकायत होती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मरीजों को बुखार नहीं होता। यह गर्मी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला असर है। दूसरा यह कारण है कि गर्मी के कारण रात को नींद पूरी नहीं हो रही है। नींद कम आने के कारण भी इस तरह की समस्या होती है। इससे बचाव के लिए लोगों को गर्मी से बचाव और रात में भरपूर नींद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के आ रहे मरीज
केस एक
कांधला निवासी शमीम ने बताया कि उसे गर्मी बहुत लगती है। शरीर में दर्द रहता है। कुछ दिन से गुस्सा बहुत आता है। बात-बात में झुंझलाहट होती है। चिकित्सक ने उन्हें गर्मी की वजह से इस तरह की समस्या होना बताया है।
केस दो
शामली निवासी रविता ने ओपीडी में चिकित्सक को बताया कुछ दिन से उसे बात-बात में झुंझलाहट होती है और स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो रहा है। रात को नींद भी कम आती है। चिकित्सक ने दवा के साथ उन्हें नींद पूरी लेने की सलाह दी है।

केस तीन
कैराना निवासी विनोद ने चिकित्सक को बताया कि उसे कुछ दिन से शरीर में बुखार महसूस होता है। गर्मी के कारण नींद अच्छी नहीं आती। जांच में बुखार नहीं होता। स्वभाव भी बदल सा गया है। बात-बात में गुस्सा आता है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ गर्मी से बचने और नींद पूरी लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed