{"_id":"5fbea57e8ebc3e9bb2208461","slug":"changed-weather-drizzle-increased-cold-shamli-news-mrt512688750","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
शामली में बुधवार सुबह छाया कोहरा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। तीन दिनों से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक आकाश में घने बादल और हल्का कोहरा छाए रहे। जिस कारण सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। दस किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने मौसम ठंडा रहा। धूप नहीं निकलने से लोग सर्दी से कंपकंपाते रहे। शाम को बूंदाबांदी होने से मौसम में ठिठुुरन और बढ़ गई।
पिछले 24 घंटे में रात के तापमान बढ़ने और दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को दिन का तापमान 21 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 10 किमी प्रतिघंटे हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। शाम साढे़ पांच बजे के लगभग बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15- 20 मिनट की बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया है। उधर थानाभवन कस्बे में शाम को बूंदाबांदी हुई है।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले चार-पांच दिन मौसम में बदलाव आएगा। शीतलहर चलने से मौसम ठंडा होगा। दिन और रात के तापमान में चार-पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर-बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बागपत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार के बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
---------------
बढ़ रही सर्दी, सेहत का रखें ख्याल
शामली। बढ़ती सर्दी में सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण काल में मौसमी बीमारियां भी चपेट में ले सकती हैं। डॉ. अनुपम सक्सेना का कहना है कि गर्म कपड़े पहने। बुजुर्ग और बच्चे खुले में बिना गर्म कपड़ों के न निकलें। ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक, दही, आइसक्रीम आदि का सेवन न करें। पानी गुनगुना पिएं। फलों और सब्जियों का खूब सेवन करें। सुबह-शाम घूमने जाते हैं तो गर्म कपड़े पहनकर जाएं। रात में सोने से पहले हल्दी डालकर दूध लें। सांस, बुखार या खांसी जैसी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।