{"_id":"5e331def8ebc3e7d645257f4","slug":"challan-along-with-son-of-former-chief-on-false-information-shamli-news-mrt466428821","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी सूचना देने पर पूर्व प्रधान का पुत्र समेत शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी सूचना देने पर पूर्व प्रधान का पुत्र समेत शांति भंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठी सूचना देने पर पूर्व प्रधान का पुत्र समेत चालान
शामली, कांधला। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुर्जरपुर में कुछ लोग गोशाला से गोवंश चोरी कर उनका वध कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे रात में पुलिस के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी करने के साथ ही गोशाला में देखे रेख कर रहे चौकीदार से भी गोवंश चोरी होने की जानकारी ली। चौकीदार ने बताया कि गोशाला से कोई गोवंश चोरी नहीं हुआ है। पुलिस जांच में सूचना गलत पाई गई।
थाना प्रभारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह जांच में मामला सामने आया कि पूर्व प्रधान ने पुलिस को गोवंश का वध करने की सूचना दी थी। सूचना गलत पाई जाने पर पूर्व प्रधान कृपाल सिंह और उसके पुत्र सचिन का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।