फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated Yoga Day Like Celebration

उत्सव की तरह मनाया योग दिवस

Thu, 22 Jun 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Yoga Day Like Celebration
yoga - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शहर में त्योहार की तरह से मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बुजुर्ग, महिला, बच्चें और युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी ने योगाभ्यास करते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में जाना। योगाचार्यों ने प्रतिभाग करने वाले साधकों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।       
विज्ञापन


बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोग सुबह से कार्यक्रम स्थलों की ओर दौड़ने लगे। हाथों में चटाई और चादरें लेकर लोग इस तरह जा रहे थे, जैसे किसी त्योहार का आयोजन हो। आरके पीजी कॉलेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जनपद प्रभारी मनोज गोस्वामी ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, वक्रासन, प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताएं।
विज्ञापन


कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप, अनुपम सक्सेना ने कैडेट्स को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रजनीश कुमार, नीरज कुमार, अमर सिंह, संदीप राणा, किशोर, देशराज, सुभाष, रणवीर, संजीव, मदन, पवन, राजेश, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


योग करने से होती है बीमारियां दूर      
शहर के सत्यनारायण इंटर     कॉलेज में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों, कर्मचारियों    ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। स्काउट प्रभारी अनिल कुमार ने   सभी को योगासन कराते हुए योग   के बारे में विस्तार से बताया।  

 उन्होंने बताया कि अगर हम हर   रोज योग करेंगे तो बीमारियों से काफी दूर रहेंगे। शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि आदमी के निरोगी रहने से आयु बढ़ती है। इस दौरान घनश्याम, साकेत, मनोज, मोहित, अमित, विकास, गोपाल, विनोद    आदि मौजूद रहे।       

सूर्य नमस्कार करने से दूर होते हैं शरीर के विकार     
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन कौशिक के नेतृत्व में हनुमान धाम पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ योग नगर संयोजक विकास जिंदल ने किया।

उन्होंने सभी साधकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार ही एक ऐसा आसन है जिसको नियमित करने से सभी विकार दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज हमें निरोग रहना है तो हर हाल में रोज योग करना पडे़गा।

इस दौरान फेरुमल, संजीव शर्मा, उर्मिला, वीना अग्रवाल, अनिता बंसल, शिल्पी, राजेश संगल, तरुण अग्रवाल, पंकज, अमित, अरविंद, राजेश, संजीव, संदीप, सुशील, डाक्टर अंगूरी, नवीन जैन, सतेंद्र जैन, महिपाल, सुनील कौशिक, कपिल जैन आदि मौजूद रहे। उधर, सूर्या फाउंडेशन की ओर से गांव मगंलपुर, जंधेड़ी और भूरा में योगाभ्यास कराया गया।


इस दौरान सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराकर लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक किया गया। कवल कुमार, एकल विद्यालय से अशोक कुमार, कुलदीप, श्रीपाल, मनोज, शशिकांत और मोनिका आदि मौजूद रहीं। उधर, गांव कच्ची गढ़ी में पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक अतर सिंह ने योग अभ्यास कराया। जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर प्रदीप, रमेश, रामगोपाल, श्याम सिंह, तेजपाल सिंह, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed