फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CDO heard the problems of village chaupal in Tajpur Simbhalka

Shamli News: ताजपुर सिंभालका में ग्राम चौपाल लगा सीडीओ ने सुनीं समस्याएं

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
CDO heard the problems of village chaupal in Tajpur Simbhalka
ताजपुर सिंभालका में ग्राम चौपाल लगा सीडीओ ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

शामली। ग्राम पंचायत ताजपुर सिंभालका के कंपोजिट विद्यालय में ग्राम चौपाल लगाकर सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उनके सामने जर्जर लाइन बदलवाने, सड़क को गड्ढा मुक्त कराने, पीएम सम्मान निधि योजना खाते में न आने की समस्या को रखा। जिसके बाद सीडीओ ने उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार उपस्थित रहे। बीडीओ पुनीत कुमार ने गांव में कराए गए विकास कार्य, पेंशन योजना, हैंडपंप अधिष्ठापन से अवगत कराया। भोपाल सिंह ने बताया गया कि उनकी ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन नहीं है। जिसके बाद सीडीओ ने जेई को कनेक्शन देने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम से जा रही मुख्य सड़क मेरठ-करनाल रोड पर बहुत गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना होने आशंका बनी हुई है। गांव में तालाब के ऊपर बिजली के तार जर्जर होने, गन्ने का भुगतान समय से न होने, कुछ किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं होने की समस्या रखी। जिस पर सीडीओ ने निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने अवगत कराया गया कि राशन की सप्लाई समय से की जा रही है और अंत्योदय राशन कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्ड की पात्रता को लाभ दिया जा रहा है। सीडीओ ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, गोवंश के संरक्षण की जानकारी दी और उनसे टंकी कनेक्शन जल मूल्य ग्राम पंचायत में समय से जमा करने का आह्वान किया गया। उन्होंने बुजुर्ग व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड में विशेष ध्यान रखते हुए ठंड से बचे रहने के लिए आह्वान किया। चौपाल में ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक ने बताया कि ग्राम विकास विभाग/पंचायती राज विभाग की संचालित समस्त योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed