{"_id":"619fddedaa9826087b062a1f","slug":"cdo-dpro-found-absent-in-dm-s-inspection-shamli-news-mrt566360912","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में सीडीओ-डीपीआरओ मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में सीडीओ-डीपीआरओ मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
शामली विकास भवन में निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निरीक्षण में सीडीओ-डीपीआरओ मिले गैरहाजिर
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बृहस्पतिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौराप सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीपीआरओ समेत विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। विकास भवन में जगह-जगह सीलन और प्लास्टर उखड़ा पाया गया। भवनों के दरवाजे क्षतिग्रस्त मिले। शौचालयों की स्थिति भी ठीक नहीं थी।
डीएम ने विकास भवन में सीडीओ, डीडीओ, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी अनुपस्थित पाए गए। मौके पर डीडीओ प्रमोद कुमार मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार छह कर्मचारियों में से दो कर्मचारियों की सीएल लगी हुई मिली, कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिला। सीडीओ और दोनों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुबह 10.30 बजे निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ नंदलाल भी गैरहाजिर थे। उपस्थिति पंजिका में 16 कर्मचारियों में से पांच अनुपस्थित मिले। डीपीआरओ से भी जवाब मांगा गया है।
अग्रिम आदेशों तक 25 नवंबर के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति पंजिका के मुताबिक पांच कर्मचारियों में से सहायक लेखाकार धीरज पाठक अवकाश पर थे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पवन कुमार त्यागी अनुपस्थित पाए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय उपस्थिति रजिस्टर के रखरखाव को लेकर उपायुक्त से तत्काल जवाब तलब किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शैलेन व्यास मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अमर कुमार वसूली सहायक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
आठ साल पुराने छात्रवृत्ति के अभिलेख मिले
निरीक्षण के दौरान पुराने अभिलेख अव्यवस्थित पाए गए। एक स्थान पर कपड़े की गठरी में वर्ष 2012-13 के छात्रवृत्ति के अभिलेख मिले। अभी तक इस निष्प्रयोज्य सामग्री को निस्तारित नहीं किया गया। डीएम जसजीत कौर ने सीडीओ से इन कमियों तत्काल सही करने के निर्देश दिए।