फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed for robbery from finance employee

फाइनेंस कर्मचारी से लूट का मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed for robbery from finance employee
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत के निकट नदी पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा फाइनेंस कर्मचारी से लूट का मुकदमा अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ के गांव जानी निवासी निजी फाइनेंस कर्मचारी प्रदीप कुमार से बृहस्पतिवार शाम को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में कस्बा बनत के निकट नदी पुल पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.81 लाख रुपये लूट लिए थे। प्रदीप ने बताया था कि वह जिला मुजफ्फरनगर के बघरा क्षेत्र से कलेक्शन लेकर शामली में स्थित फाइनेंस कार्यालय पर लौट रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर बदमाशों की तलाश की थी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में देर रात पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed