फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed against eight people including medical superintendent in case of electricity theft in Kairana

Shamli: बिजली चोरी करने पर फंसे चिकित्सा अधीक्षक, एक सर्जन समेत आठ लोगों पर केस दर्ज, छापामारी से मचा हड़कंप

Thu, 30 May 2024 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2024 07:54 PM IST
सार

Shamli News : शामली में बिजली चोरी करने के मामले में चिकित्सा अधीक्षक भी फंस गए। विद्युत विभाग ने एक सर्जन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, छापामारी से लोगों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Case filed against eight people including medical superintendent in case of electricity theft in Kairana
शामली में बिजली चोरी का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में विद्युत विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक परिसर में विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक और एक सर्जन सहित आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विद्युत विभाग ने सभी आठों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात विद्युत उपखंड अधिकारी सलिल कुमार गौतम के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौरसिया, डॉ. मनीष राठी, बबीता और योगेश कुमार के घरों में बिजली चोरी पाई गई। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए उनके केबल भी जब्त कर लिए। 

विज्ञापन

इसके बाद टीम ने ब्लॉक कॉलोनी परिसर में अभियान चलाया। यहां पर चेकिंग के दौरान पुष्पा रानी, कासिम बाबू, प्रेम स्वरूप और राजेश के घरों में बिजली चोरी पाई गई। टीम ने यहां भी वीडियोग्राफी करते हुए केबिल जप्त कर लिए। बाद में टीम ने सभी आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध धारा 135 के तहत बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान टीम में अवर अभियंता सुरजीत कुमार, मोहम्मद कय्यूम, संविदा कर्मचारी तेजा, अजीम व कवर आदि शामिल रहे।

उधर, मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि रात विद्युत विभाग की टीम आई थी। उनके यहां ऐसा कुछ नहीं मिला कि उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। जिन उपभोक्ताओं पर 5000 से अधिक बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। अभियान आगे भी जारी रहेगा। - सलिल कुमार गौतम विद्युत उपखंड अधिकारी कैराना

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed