फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case against female constable for missing liquor from Malkhana

मालखाने से शराब गायब होने के मामले में महिला आरक्षी पर मुकदमा

Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case against female constable for missing liquor from Malkhana
कैराना। कोतवाली के मालखाने में जमा करीब 578 से अधिक शराब की पेटियां गायब हो गई। इस मामले में जांच के बाद एसपी के आदेश पर महिला मुख्य आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य आरक्षी पर मालखाने के चार्ज के हस्तांतरण के दौरान मुकदमे से संबधित माल नहीं देने व माल के मालखाने में नहीं मिलने का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला मुख्य आरक्षी तरेश शर्मा जनवरी 2019 से सितंबर 2019 तक कैराना कोतवाली पर तैनात थी। कोतवाली में प्रधान लेखक नियुक्त न होने के कारण तरेश शर्मा को विभिन्न मामलों का चार्ज दिया गया। कुछ दिन बाद मुख्य आरक्षी का स्थानांतरण पुलिस लाइन शामली हो गया था। देवेंद्र कुमार प्रधान लेखक नियुक्त हुए थे। तरेश शर्मा ने चार्ज प्रधान लेखक देवेंद्र कुमार को हस्तांतरित किया था। आरोप है कि चार्ज हस्तांतरण के दौरान 12 मुकदमों से संबंधित माल का चार्ज मुख्य आरक्षी तरेश शर्मा ने प्रधान लेखक को नहीं दिया। इसमें 578 से अधिक देसी व अंग्रेजी शराब की पेटियों के अलावा रेक्टीफाइड भी शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह माल मालाखाने से गायब मिला। इस मामले की जांच तत्कालीन सीओ सिटी शामली प्रदीप सिंह ने की थी। नौ बिंदुओं पर जांच अधिकारी ने आख्या एसपी को सौंपी थी। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी सुकीर्ति माधव ने महिला मुख्य आरक्षी तरेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed