फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Carry forward the ideology of Rajiv Gandhi

राजीव गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं

Sat, 21 Aug 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Carry forward the ideology of Rajiv Gandhi
सहारनपुर में डीआईजी को ज्ञापन देते शामली के व्यपारी - फोटो : SHAMLI
राजीव गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं
विज्ञापन

शामली। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक सैनी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। एसटी तिराहा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। नेताओं ने राजीव गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जिला प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार वशिष्ठ आदि नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्यूनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलाया।
विज्ञापन

मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, किसान मंडल अध्यक्ष ब्रजपाल राणा, प्रदेश महासचिव शेखरचंद पाल, श्रीपाल सिंह उपाध्याय, गय्यूर चौधरी, हारून अंसारी, धीरज उपाध्याय, नरेंद्र मलिक, निन्ना अंसारी, प्रताप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के विश्वकर्मा नगर स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाई। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही देश की दिशा और दशा को नए आयाम देने का काम किया है। कार्यक्रम के उपरांत सद्भावना चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मौके पर नरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, सोमदेव चौधरी, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, ठाकुर लाखन सिंह, बाबू खान, पुनीत शर्मा, मनोज शर्मा, रविंद्र आर्य, अरविंद शर्मा, महिपाल शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, अशोक जैन मौजूद रहे।

एडीएम ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ
शामली। राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। मौके पर एसडीएम सदर संदीप कुमार सिंह, कलक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed