फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Caretakers to be deployed at eight community toilets in Shamli.

Shamli News: शामली में आठ सामुदायिक शौचालयों पर तैनात होंगे केयरटेकर

Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Caretakers to be deployed at eight community toilets in Shamli.
शामली। डीएम आलोक यादव ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा करते हुए आठ सामुदायिक शौचालयों पर केयरटेकर नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण, कचरा प्रबंधन इकाइयों और आरआरसी सेंटरों के संचालन पर चर्चा हुई।
डीएम ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए श्रमिकों, अंत्योदय कार्डधारकों, पात्र गृहस्थी, आपदा प्रभावित और दिव्यांग लाभार्थियों को चिह्नित कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर के मानदेय भुगतान की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत किवाना और बुच्चाखेड़ी के चयन को मंजूरी दी गई। वहीं, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट (पीडब्ल्यूएम) यूनिट की समीक्षा में बाबरी और इस्सोपुरटील की दो इकाइयों को क्रियाशील रखने तथा तीसरी इकाई के निर्माण में आ रहे विवाद का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटरों के संचालन के लिए थर्ड पार्टी की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed