फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candle caught fire in the house, valuables including Rs 1.20 lakh burnt

मोमबत्ती से घर में लगी आग, 1.20 लाख रुपये समेत कीमती सामान जला

Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Candle caught fire in the house, valuables including Rs 1.20 lakh burnt
शामली। शहर के मोहल्ला मनिहारान गणेश चौक में अनाज गोदाम पर लेबर ठेकेदार के घर में रात को मोमबत्ती से आग लग गई। आग लगने से घर में रखे 1.20 लाख रुपये और कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने डीएम से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेश चौक निवासी शकील उर्फ बुल्ली शहर में अनाज गोदाम पर लेबर ठेकेदार है। शकील ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है। शुक्रवार रात को घर पर उसका 13 वर्षीय पौत्र घर पर अकेला था और वह तब तक गोदाम से घर नहीं लौटा था। बिजली जाने पर उसके पौत्र ने मोमबत्ती जलाकर घर के बाहर बैठ गया। उसी दौरान मोमबत्ती गिरने से घर के कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग घर पूरे कमरे में फैल गई। आसपास के लोगों ने पानी आदि डालकर मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे कीमती कपड़े व अन्य सामान जल गया। शकील ने बताया कि घर में प्रधानमंत्री आवास योजना के मिले 50 हजार रुपये के अलावा 70 हजार रुपये रखे थे। आग से 1.20 लाख रुपये नकद भी जल गए। पीड़ित ने डीएम जसजीत कौर को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक मदद किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed