फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Calls on the slow progress of the self-funding scheme

स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर जवाब तलब

Thu, 27 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Calls on the slow progress of the self-funding scheme
स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर जवाब तलब
विज्ञापन

- जिले की चार नगर निकायों के ईओ को कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना की धीमी प्रगति पर एडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने चार नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने निर्देश दिए कि योजना को गंभीरता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करें। धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। लक्ष्य के सापेक्ष रजिस्ट्रेशन कराने व रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष एप्लीकेशन भी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया जिले के 10 नगर निकायों से पात्र पंजीकृत 2997 पथ विक्रेताओं की सूची शासन को प्रेषित की जा चुकी है। प्रस्तावित लक्ष्य 10158 के सापेक्ष मात्र 214 आनलाइन आवेदन बैंक को भेजे गये हैं। प्रगति कम होने पर कांधला, कैराना, एलम एवं बनत के अधिशासी अधिकारियों को को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप कांत, एलडीएम शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तालाब खुदवाने के लिए करें आवेदन
शामली। भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना में सामान्य 11 एवं अनुसूचित जाति के तीन कुल 14 लघु तालाब कृषकों के निजी खेतों में खुदवाए जाने हैं। इसके लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed