फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to obey traffic rules

यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान

Wed, 25 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Call to obey traffic rules
शामली में सेंट आरसी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिग? - फोटो : SHAMLI
यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान
विज्ञापन

शामली। परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में देवांश आत्रेय को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों के जीवन की भी सुरक्षा करने का आह्वान किया गया।

18 नवंबर से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह का सातवें दिन मंगलवार को समापन समारोह सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें। एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस सप्ताह में करीब 75 वाहनों के चालान, 24 वाहन सीज और 3,59000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सत्यनारायण इंटर कालेज के देवांश आत्रेय ने प्रथम और सेंट आरसी स्कूल की ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कालेजों में कराई गई निबंध, स्लोगन, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में अपने-अपने कालेज में पहले व दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीएमओ वीबी ढाका, डीआईओएस सरदार सिंह, एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेयी, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, सेंट आरसी स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल, नारायण पांडेय, प्रभात गौतम, चंदन सिंह, त्रिलोक सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली में सेंट आरसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखती छात्रा।

शामली में सेंट आरसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखती छात्रा।- फोटो : SHAMLI

शामली में सेंट आरसी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छ?

शामली में सेंट आरसी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed