फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call for inspiration from Jhalkari Bai's sacrifice

झलकारी बाई के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान

Sun, 22 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Call for inspiration from Jhalkari Bai's sacrifice
झलकारी बाई के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन

ऊन। क्षेत्र के गांव भोगीमाजरा में वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती मनाई गई। समाज के लोगों से उनकी बहादुरी से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को देशभक्ति एवं कर्तव्य मार्ग पर ले जाने का आह्वान किया गया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश कुमार कोरी एवं अजब सिंह कोरी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता मुकेश कोरी ने झलकारी बाई कोरी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की महिला सेना की सेनापति थी। वह बिल्कुल रानी लक्ष्मी बाई जैसी दिखती थीं। 1857 की क्रांति में जब अंग्रेजों ने झांसी के किले पर हमला किया, तो एक सैनिक ने गद्दारी करके महल का दरवाजा खोल दिया था। लेकिन झलकारी बाई ने रानी को पिछले दरवाजे से निकाल दिया और खुद अंग्रेजों से लड़ी और देशसेवा पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस मौके पर मोहनलाल कोरी, प्रदीप कुमार कोरी आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार कोरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed