फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CAA: Opposition opposed unprecedentedly by ruling party

सीएए : सत्ता पक्ष ने अभूतपूर्व विपक्ष ने किया विरोध

Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
CAA: Opposition opposed unprecedentedly by ruling party
शामली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना पर भाजपा नेताओं ने देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व फैसला बताते हुए स्वागत किया है। सपा के नेता (सीएए) कानून का विरोध करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने से डर रही है। उसके तरकश के सभी तीर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, एवं मजदूरी की बेहाली के सामने बेकार साबित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव जीतने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) काूनन लागू किया गया है। जनता अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का इस मुद्दे पर वही स्टैंड है, जो 2020 में था।- प्रोफेसर सुधीर पंवार -राष्ट्रीय प्रवक्ता,समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन



भाजपा नागरिकों को महंगाई,बेरोज़गारी से छुटकारा दिलाने की जगह सांप्रदायिक सीएए कानून लेकर आई है। समाजवादी पार्टी को पता था कि मोदी सरकार का 2024 का चुनावी एजेंडा विकास न होकर सांप्रदायिक होगा। चुनाव से पहले भाजपा के इस कदम का समाजवादी पार्टी विरोध करती है। धार्मिक भेदभाव बढ़ाने वाले इस कानून का पार्टी पहले की तरह विरोध करती रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक चौधरी जिलाध्यक्ष सपा

जो कानून भारत सरकार बनाती है वह सभी पर लागू होना चाहिए। कोई भी कानून जाति या धर्म के आधार पर नहीं लागू होना चाहिए। 2014 से पहले जो भी लोग भारत में शरणार्थी बनकर आए हैं। किसी भी जाति और धर्म का हो। सभी को मान्यता मिलनी चाहिए
- सवित मलिक किसान नेता।


मोदी सरकार का सबसे बड़ा अभूतपूर्व फैसला है। इस कानून के लागू होने से देश की सुरक्षा मजबूत होगी
- प्रदीप चौधरी प्रत्याशी कैराना लोकसभा।
धारा 370 खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सबसे बड़ा फैसला है। इस कानून के लागू होने से देश की सुरक्षा मजबूत होगी।

- तेजेंद्र निर्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष



यह कानून जनता और राजनीतिक दलों के नेताओं के ठीक नहीं है । भाजपा सरकार तानाशाही करने में आगे निकल रही है। देश की जनता बेरोजगार है मगर सरकार का ध्यान इस तरफ नहीं है। चुनाव जीतने को सीएए कानून लागू किया गया है।
- दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

सीएए कानून से आम लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा ने वोट बैंक बढ़ाने के लिए सीएए कानून लागू किया है। जिसका विरोध करता हूं।
- यामीन, किसान नेता

भारत सरकार ने जो भी फैसला लिया है हम उसका सम्मान करते हैं। भारत हमारी भूमि है, हम देश के साथ है।
- सद्दाम शाह, आम नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed