{"_id":"620e961cd48f0a0af17772ef","slug":"bypass-construction-started-shamli-news-mrt57735447","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: तहसील के पास बाईपास का निर्माण कार्य शुरू, 10 दिन में हो जाएगा तैयार, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को साईंधाम से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: तहसील के पास बाईपास का निर्माण कार्य शुरू, 10 दिन में हो जाएगा तैयार, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को साईंधाम से जोड़ा जाएगा
Fri, 18 Feb 2022 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:08 AM IST
सार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को बलवा गांव के पास सिंभालका, सेहटा और बनत में शामली तहसील के पास पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ते हुए दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को साईंधाम के पास जोड़ना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास को काला करने का काम हुआ शुरू।
- फोटो : SHAMLI
विस्तार
शामली जिले के दो हाईवे को जोड़ने वाले तहसील के पास बाईपास का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। दस दिन में शामली तहसील से लेकर साईंधाम तक बाईपास का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को बलवा गांव के पास सिंभालका, सेहटा और बनत में शामली तहसील के पास पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ते हुए दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को साईंधाम के पास जोड़ना प्रस्तावित है। दो माह से खराब मौसम के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ था। मौसम साफ होने पर हाईवे की निर्माण एजेंसी ने गुरुवार को शामली तहसील के पास से लेकर साईंधाम की ओर बाईपास का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि 400 मीटर कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा। शेष बाईपास का कार्य फरवरी में ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन