फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By the end of this year, Kandla industrial area will shine with solar system

Shamli News: इस साल के आखिर तक सोलर सिस्टम से चमक उठेगा कंडेला औद्योगिक क्षेत्र

Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
By the end of this year, Kandla industrial area will shine with solar system
- 3500 किलो वाट सोलर सिस्टम कार्य हो चुका पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। इस साल के आखिर तक कंडेला औद्योगिक क्षेत्र सोलर लाइट से चमक उठेगा। जिले में छह हजार किलो वाट सोलर लाइट लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 3500 किलो वाट सोलर सिस्टम लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में 155 औद्योगिक इकाइयों का 60 हजार किलोवाट का विद्युत लोड है। जिले के 32 करोड़ रुपये का बिजली की प्रतिमाह बिल देते हैं। औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे में से 22 घंटे बिजली की आपूर्ति उद्योगों को मिल रही है। पिछले दो सालों से जिले के उद्यमी सोलर सिस्टम लगाने में रुचि बढ़ रही है। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में छह हजार किलोवाट के लक्ष्य के सापेक्ष 3500 किलो वाट सोलर सिस्टम स्थापित करा चुके हैं। 2500 किलो वाट सोलर सिस्टम बिजली का कार्य पूरा हो चुका है। साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि इस साल में 2500 किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। सोलर सिस्टम के साथ साथ साधारण बिजली का कनेक्शन लेने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर में तीन हजार, शामली में छह हजार और मुजफ्फरनगर जिले में 2500 किलोवाट सोलर सिस्टम का लक्ष्य यहां के उद्यमियों का लक्ष्य दिया गया है। आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन ने बताया कि उनके यहां 575 किलोवाट का सोलर ऊर्जा का सिस्टम है। सोलर सिस्टम से 25 प्रतिशत बिजली के बिल की बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता पेपर मिल के मालिक अशोक बंसल का कहना है कि 1500 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगा है। उनके सिस्टम से बिजली खपत होने के बाद बचत हो रही है। मेरठ के सोलर सिस्टम के मालिक गौरव गुप्ता ने बताया कि वह 300 औद्योगिक इकाई और आवासीय भवनों में सोलर सिस्टम लगा चुके हैं। 100 किलो वाट में एक लाख 30 हजार किलो वाट यूनिट का उत्पादन होता है। उद्यमी अपने प्रतिष्ठान में सोलर ऊर्जा का उत्पादन करके खपत करके बचत कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed