फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By inspecting the district hospital and CHC, the arrangements were tested

जिला अस्पताल व सीएचसी का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
By inspecting the district hospital and CHC, the arrangements were tested
झिंझाना में सीएचसी में निरीक्षण करती एसडीएम निकिता शर्मा। - फोटो : SHAMLI
जिला अस्पताल व सीएचसी का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

शामली/झिंझाना/कैराना/गढ़ीपुख्ता। डीएम जसजीत कौर के आदेश पर तीनों एसडीएम और डिप्टी कलक्टरों ने जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ जगह खामियां मिलीं तो कैराना में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सीएमओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम शामली बृजेश कुमार सिंह ने शहर में सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. उपकार मलिक, बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित मिले। डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. सोमपाल व डॉ. अनुज अवकाश पर बताए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास सिंह, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. दीपक चौधरी, टेक्नीशियन विनोद कुमार मौजूद रहे। डिप्टी कलक्टर शिव प्रकाश यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना का निरीक्षण और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ऊन विशु राजा ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी नवजीत बेदी मिले। एसडीएम ने मरीजों से भी बातचीत की। टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और संस्थागत प्रसव आदि बढ़ाने के निर्देश सीएचसी प्रभारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना सीएचसी का एसडीएम संदीप कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान 43 अधिकारियों, कर्मचारियों में से 40 उपस्थित मिले। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि डॉ. विकास चंद की रात्रि में ड्यूटी थी। फार्मासिस्ट योगेश शर्मा, बीपीएम अंकित कुमार, बीएएम उमेश कुमार मौजूद रहे।
डिप्टी कलक्टर मणि अरोड़ा ने संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. सफल कुमार उपस्थित मिले। डिप्टी कलक्टर ने स्टाफ नर्सों की नियुक्ति करते हुए डिलीवरी वार्ड चालू करने के निर्देश दिए। दो एक्स-रे मशीन टैक्नीशियन न होने की वजह से बंद मिलीं।

डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा ने सीएचसी झिंझाना का निरीक्षण किया। सफाई आदि का जायजा लेते हुए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। एंबुलेंस, पेयजल आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया। जो खामियां मिलीं उन्हें ठीक कराने के निर्देश डीएम ने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को दिया।

झिंझाना में सीएचसी में निरीक्षण करती एसडीएम निकिता शर्मा।

झिंझाना में सीएचसी में निरीक्षण करती एसडीएम निकिता शर्मा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed