फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By getting the second dose, only 70 thousand people were safe from corona

दूसरी डोज लगवाकर सिर्फ 70 हजार लोग हुए कोरोना से सुरक्षित

Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
By getting the second dose, only 70 thousand people were safe from corona
दूसरी डोज लगवाकर सिर्फ 70 हजार लोग हुए कोरोना से सुरक्षित
विज्ञापन

शामली। तीन प्रदेशों में केस बढ़ने पर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक लोग कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगवाकर सुरक्षित होना चाहते हैं, लेकिन जिले की बड़ी आबादी अभी भी टीके से वंचित है। हालांकि पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या काफी कम है। आठ माह में अब तक लगभग 3.67 लाख लोगों को टीके की पहली डोज और 70 हजार लोगों को ही दूसरी डोज लगी है। इस तरह से देखा जाए तो जिले में इतने ही लोग अभी तक कोरोना से सुरक्षित हो सके हैं। 18 से अधिक आयु के लगभग साढ़े चार लाख से अधिक लोग अभी टीके से वंचित हैं।
देश के केरल व महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में कोरोना के केस फिर बढ़ने से तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात दस बजे के बाद बाजार हर हाल में बंद कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए हैं। जिले की जनसंख्या लगभग 15 लाख है। टीकाकरण की स्थिति देखें तो 16 जनवरी से अब तक यानी आठ माह में करीब 3.67 लाख लोगों को पहली डोज का टीका लगा है, जबकि दूसरी डोज लगभग 70 हजार लोगों को लगी है। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के करीब नौ लाख लोग हैं। पांच साल तक की उम्र के करीब 36 हजार बच्चे हैं। छह से 18 साल तक की जनसंख्या लगभग 2.20 लाख है। इस तरह से देखा जाए तो जिले में अभी 18 साल से अधिक उम्र के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को अभी टीका नहीं लग पाया। जबकि 18 साल से कम वालों के लिए तो टीका अभी नहीं आया है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों में अब जागरूकता आई है, लेकिन दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन

स्लाट फुल होने से टीकाकरण नहीं पकड़ रहा रफ्तार
जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी से टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर बूथों की संख्या निर्धारित की जाती है। बूथों पर डोज निर्धारित कर ऑनलाइन रजिस्ट्रशन अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कुछ ही देर में स्लाट फुल हो जाते है, जिस कारण चाहते हुए लोग टीका नहीं लगवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की जनसंख्या की अनुमानित स्थिति
कुल जनसंख्या : 15 लाख
पांच साल तक के बच्चे : 36000
छह से 18 साल तक : 2.20 लाख
18 साल से अधिक : नौ लाख
पहली डोज का टीका:
45 प्लस वाले : 149740
18 से 44 साल: 218156
दूसरी डोज का टीका:
45 प्लस वाले: 54278
18 से 44 साल : 15797
हेल्थ वर्कर:
पहली डोज- 3312
दूसरी डोज: 2255
फ्रंटलाइन वर्कर:
पहली डोज: 3344
दूसरी डोज: 2145
कोट
जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर बूथ बनाकर ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण किया जा रहा है। अगस्त महीने में तीन मेगा कैंप आयोजित हुए हैं। दूसरी डोज ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाने की कोशिश है। इसके लिए शनिवार के दिन केवल दूसरी डोज लगाई जा रही है। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. आरके सागर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed