फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Business worth 50 crores affected by banks strike

बैंकों की हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Business worth 50 crores affected by banks strike
शामली में बंद पडा ओरियंटल बैक ए टी एम - फोटो : SHAMLI
बैंकों की हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

शामली। केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई है। बैंकों में तालाबंदी होने से लेनदेन का कामकाज ठप रहा। बैंकों की तालाबंदी को देखकर ग्राहक मायूस होकर लौटे गए। हड़ताल से करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। शनिवार को भी में बैंकों की हड़ताल रहेगी। रविवार को बैंकों में अवकाश घोषित होने से अब सोमवार को बैंक खुलेंगे।
शुक्रवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंकों में हड़ताल रही। बैंकों में तालाबंदी को देखकर लेनदेन के लिए उपभोक्ता लौट गए। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने खुले बैंकों और एलआईसी शाखाओं को बंद कराया। हड़ताल से 50 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणीय प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 26 बैंकों की 111 शाखा है, जिसमें तीस करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। इसके अलावा हड़ताल से क्लीयरिंग में चेक फंसने के बाद 50 करोड़ रुपये कार्य प्रभावित हुआ है। शनिवार को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। हड़ताल और रविवार को अवकाश के दौरान आम नागरिकों को एटीएम के भरोसे रहना होगा।
विज्ञापन

-----------------
बैंककर्मियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
शामली। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन व श्रम संघों के आह्वान पर इंद्रपाल सिंह राठी और विपिन पूनिया के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने शुक्रवार को ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के सामने प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने बैंकों के विलय के विरोध करते हुए कारपोरेट घरानों से चूक किए गए ऋणों की वसूली के कठोर उपाय करने, वेतन पुनरीक्षण एवं संबधित मुद्दों को शीघ्र निस्तारण करने और बैंकों में पर्याप्त भर्ती किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष विपिन पूनिया ने बताया कि केंद्र सरकार आर्थिक मुद्दों पर फेल रही है। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर सुनील कुमार, राहुल देशवाल, निशांत तोमर, बिजेंद्र सिंह, शैलेेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र चौहान, मनोहर, शक्ति शर्मा, विशाल, संतराम, देवेंद्र, शशांक शर्मा, नवीन जैन, शक्ति सिंह, नंदकिशोर, तेजपाल सिंह आदि मौजूूद रहे।

हड़ताल के कारण आधे से ज्यादा एटीएम रहे बंद
शामली। बैंकों की हड़ताल के कारण जिले के आधे से ज्यादा एटीएम बंद रहे। हड़ताल के दौरान जो एटीएम खुले उनमें कई में कैश न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवर सीज, इंडियन बैंक समेत कई बैंकों के एटीएम के शटर बंद रहे। पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणीय प्रबंध शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में बैंकों के 83 एटीएम हैं। हड़ताल और रविवार को अवकाश के मद्देनजर सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को एटीएम में धनराशि उपलब्ध करने के निर्देश दिए थे। 40 करोड़ रुपये का बैंकों में हड़ताल के कारण लेनदेन प्रभावित हुआ है।

शामली ओरियंटल बैक पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी

शामली ओरियंटल बैक पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली स्टेट बैंक के एटीएम पर लगी भीड़

शामली स्टेट बैंक के एटीएम पर लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम

शामली में बंद इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed