{"_id":"66621709d042eff548005d00","slug":"buses-will-run-three-days-a-week-for-khatu-shyam-shamli-news-c-26-1-smrt1047-122331-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सप्ताह में तीन दिन चलेगी खाटू श्याम के लिए बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सप्ताह में तीन दिन चलेगी खाटू श्याम के लिए बसें
Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर से शामली होकर खाटू श्याम के लिए सप्ताह में तीन दिन यूपी रोडवेज की बसें संचालित होगी। यूपी रोडवेज के आरएम निगम मुख्यालय पर एआरएम के साथ बैठक करेंगे। सहारनपुर से शामली होकर खाटूश्याम और सहारनपुर से मेरठ, दिल्ली होकर खाटू श्याम के लिए दिन का रुटेशन तय करेंगे।
सहारनपुर से मुजफफरनगर- मेरठ, दिल्ली होकर खाटूश्याम के लिए यूपी रोडवेज की बस पिछले डेढ़ माह से संचालित हो रही है। निगम के अफसरों के मुताबिक पिछले डेढ़ माह से सहारनपुर- मुजफ्फरनगर मेरठ दिल्ली होकर खाटू श्याम के लिए सवारियों की संख्या कम चल रही थी। निगम की बस सहारनपुर से शाम चार बजे चलकर शामली शाम छह बजे होकर खाटूश्याम के लिए रवाना होगी। शामली के नागरिकों की सिफारिश पर सहारनपुर रीजन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने सहारनपुर से शामली होकर खाटू श्याम के लिए यूपी रोडवेज की बस को सप्ताह में तीन दिन संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली होकर खाटू श्याम के लिए बस का टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में एआरएम सहारनपुर योगेंद्र सिंह से बैठक करेंगे। खाटू श्याम से लेकर शामली का किराया 466 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया जा सकता है।