फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozer run on illegal construction

Shamli News: अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

Wed, 23 Apr 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal construction
कांधला।विकास प्राधिकरण की टीम ने कस्बे में अवैध रूप से काटी जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। कॉलोनी स्वामियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर दोबारा से अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर विकास प्राधिकरण की टीम कस्बे में पहुंची। टीम ने मोहल्ला खेल तालाब वाले मंदिर के निकट कब्रिस्तान वाली सड़क पर अवैध रूप से काटी गई पांच बीघा कॉलोनी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विकास प्राधिकरण की टीम कस्बे के बाईपास मार्ग पर पहुंची। यहां पुराने पीएनबी के समीप फारुख सिद्दीकी ने 12 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर उस पर निर्माण कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीन से गिरा दिया। आरोप है कि नोटिस के बावजूद स्वामियों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed