{"_id":"62950d39bad2cc2edd52e644","slug":"bulldozer-of-administration-ran-in-dabhedi-khurd-khandravali-and-aldi-shamli-news-mrt590848630","type":"story","status":"publish","title_hn":"दभेडी खुर्द, खंद्रावली व आल्दी में चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दभेडी खुर्द, खंद्रावली व आल्दी में चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
कैराना के दभेडी खुर्द में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे पर चलता बुलडोजर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव दभेडी खुर्द में तालाब की भूमि का सीमांकन कराते हुए खाई खोदवाई। इसके अलावा चारागाह की भूमि पर बोई गई अवैध फसल पर बुलडोजर चलवाया। इसके अलावा दूसरी टीम ने आल्दी व खंद्रावली में भी तालाबों से कब्जे हटवाए। तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए मकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
कानूनगो सोहनपाल के साथ टीम पुलिस बल को साथ लेकर गांव दभेडी खुर्द पहुंची। यहां पर तालाब की करीब 18 बीघा जमीन राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। इस जमीन पर अवैध कब्जा करके करीब 20 लोगों ने मकान बना रखे थे। टीम ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराने के साथ ही बुलडोजर से तालाब के चारों और खाई खोदवा दी। इसके अलावा तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद चारागाह की करीब एक बीघा भूमि पर अवैध कब्जा करके बोई गई फसल को भी बुलडोजर से नष्ट करा दिया। चारागाह की भूमि का सीमांकन करते हुए चारों ओर खाई खोदवा दी।
कानूनगो अंकित तोमर ने हलका लेखपाल व पुलिस को साथ लेकर गांव आल्दी में तालाब की करीब 30 बीघा भूमि का सीमाकंन कराते हुए बुलडोजर से खाई खोदवा दी। इस दौरान तालाब भूमि पर अवैध कब्जे करके बनाए गए भूसे के कमरे, मकानों की नींव, भूसे के कूप, बिटौड़े, शौचालय आदि पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कराया गया। गांव खंद्रावली में भी राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव के तीन तालाबों पर अवैध कब्जे करके बनाए गए अस्थाई निर्माण का ध्वस्त करा दिया। तालाबों के चारों ओर खाई खोदवा दी। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि दभेडी खुर्द, आल्दी व खंद्रावली में पांच तालाबों पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। जिन मकानों में परिवार रहते हैं, उनको नोटिस दिए जाएंगे। मकानों के खाली होने के बाद उन्हें भी ध्वस्त कराया जाएगा।