फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bttisa wreath of Khap

बत्तीसा खाप की शहीदों को श्रद्धांजलि

Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bttisa wreath of Khap
tribute - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव भैंसवाल में बत्तीसा खाप के लोगों ने जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव भैंसवाल में हुए यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की। उसके परिवार वालों को भी ईश्वर से हिम्मत प्रदान करने की विनती की गई। इसके साथ ही बत्तीसा खाप के बाबा सूरजमल ने कहा कि देश के लिए उनकी सेवा हमेशा याद रहेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार से हमले में शहीदों के परिवारों को 50 लाख और राज्य सरकार द्वारा 15 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। इसके अलावा शहीदों के सम्मान में स्मृति स्थल बनवाने की भी मांग की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बार-बार पाकिस्तान द्वारा हमले करने का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। इस दौरान सत्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, प्रविंद्र सिंह, सुमित खैवाल, सूरज कुमार, सहेंद्र, वेदपाल, सागर, मोहित, बाबा सूरजमल, ओम सिंह, करुण, चैनपाल, जसवीर, सतपाल, राजा चौधरी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को एक्स सर्विस मैन वेलफेयर की ओर से अग्रसेन पार्क में सभा का आयोजित की गई। जिसमें उड़ी में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति केे लिए हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों ने संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में रोड मार्च करते हुए भारत माता के नारे लगाए। हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से जल्द ही जवाब देने की अपील की। इस दौरान योगेंद्र कुमार, रविंद्र मलिक, सतेंद्र सिंह, सलेकचंद, सुबेदार राजेंद्र सिंह, रामकौर, संजीव, विनोद कुमार, तेजपाल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए 
शामली। युुवा कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर युवा कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उड़ी में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। विधायक पंकज मलिक ने हवन यज्ञ में आहुति देकर शहीद हुए जवानों को याद करते हुुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उनके परिवारों को दुख की घड़ी से उबरने की प्रार्थना की।


उन्होंने कहा कि हम सबको उन शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए जो सीमा पर लड़कर हमारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंत्र के साथ दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंकज मलिक, डा. कुलदीप सक्सेना, दीपक सैनी, वैभव गर्ग, अनुज पहलवान, सूरज सैनी, विनोद सैन, अशोक, दिनेश, सुरेंद्र, मोनू, मेनपाल, नरेंद्र विश्वकर्मा, सोहेल, आसिफ शर्मा, राजू, वेदपाल, रामकिशन, नरेश कौशिक, अंसारी, संदीप सरोहा, अंकित कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed