{"_id":"60ec86c88ebc3e3b086663b6","slug":"bsa-provided-documents-to-the-inquiry-committee-shamli-news-mrt5470818190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने जांच कमेटी को दस्तावेज कराएं उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने जांच कमेटी को दस्तावेज कराएं उपलब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने जांच कमेटी को दस्तावेज उपलब्ध कराए
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग शामली में तीन साल पहले 23 शिक्षकों की नियम विरुद्ध पदोन्नति देने के प्रकरण में जांच कमेटी ने सुनवाई की। इस दौरान बीएसए ने जांच कमेेटी को अधिकांश शिक्षकों के दस्तावेज उपलब्ध कराए। जांच कमेेटी ने 17 जुलाई को बाकी शिक्षकों के भी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
बनत निवासी अनुज राणा ने शासन से तीन साल पहले 2018 में 23 कनिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति देने की शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच सहारनपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा और अपर निदेशक बेसिक योगराज सिंह की संयुक्त कमेटी कर रही है। पांच जुलाई को जांच कमेटी ने मंडल कार्यालय पर बुलाकर बीएसए गीता वर्मा व शिकायतकर्ता अनुज राणा को बुलाकर प्रकरण की जानकारी ली थी। जांच कमेटी ने सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि तय करते हुए बीएसए को संबंधित शिक्षकों की पत्रावली उपलब्ध कराने को कहा था।
सोमवार को बीएसए गीता वर्मा और शिकायतकर्ता अनुज राणा जेडी के मंडल कार्यालय पर पहुंचे। जांच कमेटी को बीएसए ने संबंधित अधिकांश शिक्षकों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जबकि कई शिक्षकों के दस्तावेज रह गए।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा ने बताया कि बीएसए ने पदोन्नति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। कुछ शिक्षकों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएं हैं। बीएसए को 17 जुलाई को बाकी शिक्षकों के भी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रकरण की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।