{"_id":"607f1a798ebc3e8dc314baa9","slug":"brother-the-car-will-reach-home-in-the-morning-shamli-news-mrt535340051","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई साहब! सुबह ही गाड़ी पहुंच जाएगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई साहब! सुबह ही गाड़ी पहुंच जाएगी घर
विज्ञापन
भाई साहब! सुबह ही गाड़ी पहुंच जाएगी घर
शामली, थानाभवन। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में प्रत्याशी गांव के वोटरों के बाद गांव से बाहर शहर व अन्य राज्यों में रहने वाले वोटरों से संपर्क करने में जुट गए हैं। शामली जिले की बात करें तो यहां से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग अपने घरों से दूर अन्य शहर या राज्य में जाकर नौकरी या अपना व्यवसाय कर रहे हैं। चूंकि, पंचायत चुनाव अब नजदीक आ चुके हैं तो ऐसे में जिला पंचायत सदस्य प्रधान पद आदि पदों के प्रत्याशियों ने इन बाहर रहने वाले लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
लुधियाना में काम करने वाले हसनपुर लुहारी के राजेश कुमार ने बताया कि उनके गांव के अब तक तीन प्रत्याशियों के फोन आ चुके हैं। जिसमें दो प्रत्याशी उन्हें यह कह रहे हैं कि वह अपने खर्चे से वोट डालने के लिए गांव में आ जाएं। यहां पर उन्हें किराया व खाने का खर्च दे दिया जाएगा, जबकि एक प्रत्याशी ने उन्हें कहा है कि वह उनके लिए गाड़ी भेजेगा। इसके अलावा भैंसानी निवासी खालिद ने बताया कि उनसे भी ग्राम प्रधान पद के सभी उम्मीदवार संपर्क कर रहे हैं और आने जाने में रहने का खर्च देकर वोट डालने आने का निमंत्रण दे रहे हैं। यह सिलसिला एक या दो गांव में नहीं बल्कि जिले के सभी गांव में चल रहा है। इसमें बाहर रहने वाले कुछ लोग जहां प्रत्याशियों को समय पर पहुंचने का आश्वासन दे चुके हैं। वहीं कुछ ने अपनी मजबूरी बताकर आने से इंकार कर दिया है। जबकि, कई आने को तो इच्छुक हैं, लेकिन कोविड के चलते आने में असमर्थ हैं। अब देखने वाली बात ये है कि कितने प्रत्याशी वोटरों को बुलाने में सफल हो पाते हैं और किसके हाथ निराशा लगती है।