फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother... saved me this time, you won't be able to save next time

भाई... इस बार तो मुझे बचा लिया, अगली बार नहीं बचा पाओगे

Sun, 05 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother... saved me this time, you won't be able to save next time
शामली : झिंझाना में सवित के भाई मुकेश से घटना की जानकारी लेते एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SHAMLI
शामली। दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले सवित ने करीब चार माह पूर्व भी अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की थी। तब उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तब भाईयों ने उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जिससे सवित की जान बच गई थी। ठीक होने के बाद सवित ने कहा था कि भाई... इस बार तो मुझे बचा लिया, अगली बार नहीं बचा पाओगे। पहले भी पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा होता रहा था। जिससे घर में क्लेश रहता था। इसी क्लेश में सवित ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन

सवित की शादी छपरौली निवासी पेरिस से 2013 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे पुत्र लक्ष्य और पुत्री लक्षी थे। पति-पत्नी और दोनों बच्चे गांव के बाहरी छोर पर मकान बनाकर रह रहे थे। जबकि सवित का बड़ा भाई मुकेश अपनी पत्नी और दो अविवाहित भाई मोनू व सोनू के साथ अलग मकान में रहते हैं। पुलिस ने मुकेश के फोन पर घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर सवित की पत्नी पेरिस भी अपने मायके से परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सवित पत्नी से झगड़े के बाद 29 नवंबर को दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने भी हल्के में लिया गुमशुदगी का मामला
सवित के भाईयों को उसके बच्चों समेत गायब होने की जानकारी शुक्रवार को मिली थी। मुकेश का मकान सवित के मकान से काफी दूरी पर है। शुक्रवार को सवित के पड़ोसियों ने मुकेश के घर से बच्चों समेत कहीं चले जाने की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने भी मामले को हल्के में लिया और सवित व बच्चों को तलाशने की कोशिश नहीं की। पुलिस समय रहते यदि उन्हें तलाश करती तो शायद तीन जिंदगी बचाई जा सकती थी। मुकेश का कहना है कि बच्चों और पति के घर से जाने के बाद उसकी भाभी ने भी उन्हें तलाश करने की कोशिश नहीं की। उसने परिजनों को बुलाया और घर का ताला लगाकर मायके चली गई। यदि वह उन्हें ही सवित और बच्चों के बारे में बता देती तो वह तलाश करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में गुमसुम बैठी रही पेरिस
पति और दोनों बच्चों की मौत की सूचना जब पेरिस को मिली तो वह अपने मायके में थी। शाम को वह परिजनों के साथ सीधा झिंझाना थाने पहुंची। थाने में वह गुमसुम बैठी रही। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पति उससे झगड़ा कर दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गया था। अगले दिन वह भी अपने मायके चली गई। इसके बाद उसे शनिवार को पुलिस से घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed