{"_id":"60ef24238ebc3ea012606ec9","slug":"bring-the-state-s-schemes-to-the-common-man-minister-in-charge-shamli-news-mrt5473846154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री
कांधला (शामली)। इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजना के बारे में जानकारी देकर आमजन को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।
बुधवार को प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल कांधला पहुंचे। ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कोरोना काल में निगरानी समितियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की सराहना की। 33 ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बच्चों के लिए कोरोना की दवाइयों की किट वितरित की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आपातकालीन कक्ष, ओपीडी कक्ष व जच्चा-बच्चा वार्ड जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल की निधि से स्थापित किए गए आक्सीजन प्लांट को देखा। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। प्रभारी मंत्री व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भाजपा जिला संयोजक नरेश सैनी के आवास पर पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, हरिमोहन उर्फ मोनू चौहान, मांगेराम मलिक, संजीव आडवाणी, सतबीर, राजीव जैन, रिक्की रावत, राजीव जैन, दीपक सैनी, रमेश सैनी, अशोक चौहान, प्रधान के पति राजपाल, संजीव मलिक जिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।