फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridge broken due to overload dumper, uproar

ओवरलोड डंपर से पुल टूटा, हंगामा

Sun, 08 Aug 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bridge broken due to overload dumper, uproar
शामली : कांधला में टूटा छोटी नहर का पुल। - फोटो : SHAMLI
ओवरलोड डंपर से पुल टूटा, हंगामा
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे में छोटी नहर पुल के ऊपर से गुजर रहा मिट्टी का डंपर पलट जाने से पुल टूट कर गिर गया। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से पुल का निर्माण व ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान डंगडूंगरा में आवागमन के लिए छोटी नहर पर पुल स्थित है। पुल गांव नाला, भनेड़ा, एलम सहित कई गांव के लोगों को कस्बे में आने के लिए रास्ता देता है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार पुल के निकट ही कुछ प्रॉपर्टी डीलर प्लॉटिंग कर रहे हैं, जिसके चलते प्लाटिंग में मिट्टी का भराव कार्य चल रहा है। पुल से होकर ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर गुजरते हैं। रविवार को ओवरलोड मिट्टी से भरा डंपर पुल से गुजर रहा था, तभी पुल भरभरा कर गिर गया। पुल के गिरने से डंपर भी नहर में गिर गया। हादसे में चालक बाल-बाल बचा। पुल के गिरने से आवागमन बंद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से पुल बनाए जाने व ओवरलोडिंग वाहनों के साथ ही अवैध कॉलोनियों का निर्माण कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सुमित, किरणपाल, राहुल, साधुराम, उपेंद्र,सचिन, राहुल, लखीराम, प्रवीण सोनू कुमार, गोविंद, राजेश सोहनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरे रास्ते से करना पड़ेगा आवागमन
पुल टूटने से अब राहगीरों को दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ेगा। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से होते हुए उन्हें कस्बे में आना पड़ेगा। करीब एक किमी अधिक उन्हें चलना पड़ेगा। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी।

शामली : कांधला में टूटा छोटी नहर का पुल टूटने के बाद अस्थाई पुल तैयार करते लोग।

शामली : कांधला में टूटा छोटी नहर का पुल टूटने के बाद अस्थाई पुल तैयार करते लोग।- फोटो : SHAMLI

कांधला में टूटा छोटी नहर का पुल टूटने के बाद अस्थाई पुल तैयार करते लोग

कांधला में टूटा छोटी नहर का पुल टूटने के बाद अस्थाई पुल तैयार करते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed