फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   branch manager and field officer arrested

शामली: शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
branch manager and field officer arrested
कैराना में पुलिस द्वारा पकड़े गए बैंक शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर
कैराना (शामली)। मध्यप्रदेश में जनपद न्यायाधीश की कैराना स्थित कृषि भूमि पर फर्जी कागजों के आधार पर आठ लाख का ऋण देने के मामले में पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक और फील्ड आफिसर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फर्जी कागजों पर ऋण लेने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नगर की टीचर कॉलोनी निवासी अनुज कुमार मित्तल मध्यप्रदेश के नीमच में जनपद न्यायाधीश है। उनकी झाडखेड़ी हलके में 82 बीघा कृषि भूमि है। नवंबर 2022 में अनुज ने अपनी भूमि की ऑनलाइन खतौनी चेक की तो पता चला कि तीतरवाड़ा के इंडियन बैंक से भूमि पर आठ लाख का ऋण दिया गया है। जबकि अनुज कुमार मित्तल का इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में खाता तक नहीं है। जिसके बाद अनुज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि फर्जी कागज तैयार करके ऋण लेने में झिंझाना के गांव रंगाना व गंगोह क्षेत्र का एक युवक शामिल है। इसके अलावा तीतरवाड़ा इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर की भी संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फर्जी कागजों पर ऋण देने के आरोप में तीतरवाड़ा इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार जैन निवासी सीबी गुप्ता कॉलोनी शामली व फील्ड आफिसर गौतम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed